ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादराहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे फल और अनाज

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे फल और अनाज

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने धनबाद में जरूरतमंदों के बीच फल और अनाज का वितरण किया। मास्क और सेनेटाइजर...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने धनबाद में जरूरतमंदों के बीच फल और अनाज का वितरण किया। मास्क और सेनेटाइजर...
1/ 2राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने धनबाद में जरूरतमंदों के बीच फल और अनाज का वितरण किया। मास्क और सेनेटाइजर...
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने धनबाद में जरूरतमंदों के बीच फल और अनाज का वितरण किया। मास्क और सेनेटाइजर...
2/ 2राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने धनबाद में जरूरतमंदों के बीच फल और अनाज का वितरण किया। मास्क और सेनेटाइजर...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 20 Jun 2020 02:52 AM
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने धनबाद में जरूरतमंदों के बीच फल और अनाज का वितरण किया। मास्क और सेनेटाइजर बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के हाउसिंग कॉलोनी जिला कार्यालय में हुई। गलवान घाटी में भारत-चीन में हुई झड़प के बाद शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। कांगेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। भारत को चीन को मुंह तोड़ जबाव देना चाहिए। उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़ा किया।

इसके बाद कांग्रेसी धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां जरूरतमंदों को चूड़ा, चावल, दाल, फल और जरूरत की दूसरी सामग्री बांटी। मास्क भी दिए गए। यहां से कांग्रेसी गोविन्दपुर के बरमसिया गांव गए और वहां भी जरूरत की सामग्री बांटी।

मौके पर रवींद्र वर्मा, शंकर प्रजापति, मदन महतो, शमशेर आलम, बीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज यादव, राजेश्वर सिंह यादव, रमेश जिंदल, अभिजीत राज, पप्पू पासवान, मंटू दास, किरीट भूषण रूज, अनिल साव, मनोज यादव , मुख्तार खान, सतपाल सिंह ब्रोका, संजय सिंह चौधरी, गंगा बाल्मीकि, प्रभात सुरोलिया, पप्पू कुमार तिवारी, प्रसाद निधि, बबलू दास, मोइन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र पासवान, रूपेश सिंह, नाजिम आलम, भोला नाथ सिंह, संजीव चौहान, महेश शर्मा, शाहबाज आलम, अप्पू कुमार दास ,लाल बाबू यादव समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें