Congress Reinstates Kali Charan Yadav After Suspension in Jharkhand Elections काली चरण यादव का निलंबन निरस्त, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCongress Reinstates Kali Charan Yadav After Suspension in Jharkhand Elections

काली चरण यादव का निलंबन निरस्त, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष काली चरण यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निलंबित किया गया था। काली चरण ने आरोपों को झूठा बताते हुए वरिष्ठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 29 Dec 2024 02:02 AM
share Share
Follow Us on
काली चरण यादव का निलंबन निरस्त, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र

भौंरा, प्रतिनिधि। झारखण्ड विधान सभा चुनाव के दौरान धनवाद जिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व भौंरा निवासी काली चरण यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए 6 वर्षो के लिए कांग्रेस की प्राथमिकी सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। तब काली चरण यादव ने एक पत्र कांग्रेस के वरीय अधिकारियों को लिख कर यह कहा था कि कुछ लोगों ने जानबूझ कर हम पर झूठा आरोप लगाया है। उसी पत्र के आलोक में पार्टी ने अपने स्तर से पड़ताल कर काली चरण यादव के निलंबन को निरस्त कर उन्हें पुनः कांग्रेस में शामिल कर लिया। काली चरण यादव के पुनः कांग्रेस में शामिल करने का पत्र धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने शनिवार को जारी किया है। उनके पुनः कांग्रेस में वापसी पर रशीद रजा अंसारी, अक्षयवर प्रसाद, राजेश्वर सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह योगी, गुड्डू खान, मनोज यादव, नीतू सिंह, सीता राणा, लक्ष्मण तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यादव के पुनः कांग्रेस में वापसी से धनबाद जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।