
भाजपा हार के डर से दलीय चुनाव कराना चाहती है : कांग्रेस
धनबाद में, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा द्वारा नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग पर सवाल उठाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम का इस्तेमाल करके वोट चोरी करने की कोशिश कर रही है, जबकि बैलेट पेपर से चुनाव कराने से डरती है।
धनबाद, प्रमुख संवाददाता भाजपा की ओर से नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को पहले से ही हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर इसलिए करवाना चाहती है ताकि इस चुनाव में भी वह हिंदू-मुस्लिम कर वोटो का ध्रुवीकरण कर लोगों को बरगलाकर और डराकर उसका वोट ले सके। अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा को बैलेट पेपर से चुनाव से डर लगता है और वह ईवीएम से इसलिए चुनाव करवाना चाहती है ताकि ईवीएम से आसानी से वोट चोरी कर सके।
झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद धनबाद की जनता के मन में कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा ने चुनाव दलीय आधार पर कराने और बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से मतदान की मांग की है, जबकि देशभर में ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। भाजपा नगर निगम चुनाव को लेकर केवल ड्रामाबाजी कर रही है। अगर धनबाद सच में बदहाल है और यह बदहाली भाजपा के सांसद-विधायकों के रहते हुई है तो नगर निगम चुनाव को दलीय आधार पर कराना समाधान नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




