बाबा साहेब के अपमान का हरस्तर पर विरोध करेगी कांग्रेस: संतोष
धनबाद में कांग्रेसियों ने मंगलवार को आंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली। यह यात्रा आंबेडकर चौक से शुरू होकर पुराना समाहरणालय तक पहुंची। यात्रा का उद्देश्य बाबा साहेब के प्रति सम्मान व्यक्त करना और केंद्रीय...

धनबाद, विशेष संवाददाता कांग्रेसियों ने मंगलवार को आंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली। आंबेडकर चौक से यात्रा निकली तथा पुराना समाहरणालय तक पहुंची। यात्रा का उद्देश्य बाबा साहेब के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहेब आंबेडकर की टिप्पणियों का विरोध करना है। कांग्रेसियों ने रणधीर वर्मा चौक पर नुक्कड़ सभा भी की। डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी को मांगपत्र भी सौंपा। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने की।
नुक्कड़ सभा में संतोष कुमार सिंह ने कहा बाबा साहेब के दिए हुए संविधान के बदौलत ही कोई देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बनते हैं। मंत्री ही बाबा साहेब के प्रति असम्मान जता रहे हैं। अमित शाह की संसद में बाबा साहेब के प्रति की गई टिप्पणी से देश की जनता आहत है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोघ करती है। शाह को जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश महासचिव मदन महतो ने कहा कि हमारी मांग है कि संसद के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए तथा मंत्री पर कार्रवाई की जाए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा भाजपा ने जनता की आस्था पर चोट की है। कांग्रेस इसका जवाब देगी।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, उपाध्यक्ष मंटू दास, सुल्तान अहमद, मदन महतो, मनोज यादव, रविरंजन सिंह, अमीर हाशमी, सीता राणा, अशोक सिंह, राजेश्वर यादव, कयूम खान, इरफान खान चौधरी, संजय जायसवाल, राजेश राम, पूर्णेदु सिंह, राजू दास, अख्तर खान गुड्डू, संतोष कुमार चौधरी, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।