कांग्रेसियों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
धनबाद में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी पार्टी कार्यालय में हुआ। सभा में उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया और दो...

धनबाद, विशेष संवाददाता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। हाउसिंग कॉलोनी पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संतोष सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत मनमोहन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। कांग्रेसियों ने मनमोहन सिंह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। दो मिनट का मौन भी रखा गया। सभा का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, सार्वजनिक सेवा की प्रतिबद्धता, अथाह ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। वह अपने पीछे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और प्रत्येक भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं। पहले एक नौकरशाह और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। अपने शांत लेकिन असरदार नेतृत्व के लिए विख्यात, वह एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे। देश कल्याण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कठोर निर्णय लिए। कार्यकारणी अध्यक्ष राशिद रज़ा अंसारी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रेम सादगी के पर्याय थे। भारतीय राजनीति ही नहीं, विश्व पटल पर अपनी विद्वता के लिए विख्यात थे। उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता है।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश डेलिगेट मनोज यादव, अमीर हाशमी, राजेश्वर यादव, योगेंद्र सिंह योगी, अक्षयवर प्रसाद, राजेश राम, डीएन यादव, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, गैरुल हसन, राजू दास, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, प्रीतम रवानी, रमेश राय, रूबी खातून, महजबी परवीन, हेमंती जयसवाल, कविता धीवर, पूनम राय, गीता सिंह, मुस्कान सिंह, सुनीता निषाद, बबिता शर्मा, सुनीता पासवान, अख्तर खान गुड्डू, जीतेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, बिट्टू सिंह, भगवान दास, अशोक दत्ता, इदू अंसारी, बलराम महतो मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।