Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCongress Observer Dinesh Gurjar Visits Dhanbad for Organizational Program
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन के लिए कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलेंगे राष्ट्रीय पर्यवेक्षक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन के लिए कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलेंगे राष्ट्रीय पर्यवेक्षक

संक्षेप:

धनबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर दो सितंबर को पहुंचेंगे। वे आठ सितंबर तक संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों का दौरा करेंगे। नए जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और...

Aug 26, 2025 06:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजस्थान के कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर अपने सात दिवसीय दौर के तहत दो सितंबर को धनबाद पहुंच रहे हैं। वह आठ सितंबर तक धनबाद में रहकर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंडों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं संवाद करेंगे। धनबाद में नए जिलाध्यक्ष से लेकर प्रखंड अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। एआईसीसी के पर्यवेक्षक के आने के बाद इसमें और रफ्तर आएगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दिल्ली से पर्यवेक्षक के दौरे का कार्यक्रम पहुंच चुका है। अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ वह बैठक करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में कांग्रेस के सभी वरीय नेताओं को उपस्थिति रहेगी। दो सितंबर को लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अलग-अलग प्रखंडों में उनका कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।