ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादकांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, संतोष सिंह को समर्थकों समेत हिरासत में लिया

कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, संतोष सिंह को समर्थकों समेत हिरासत में लिया

काले कपड़े पहनकर पीएम की सभा में जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा और संतोष सिंह को धनबाद पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दिन भर थाने में रखने के बाद शुक्रवार की शाम...

काले कपड़े पहनकर पीएम की सभा में जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा और संतोष सिंह को धनबाद पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दिन भर थाने में रखने के बाद शुक्रवार की शाम...
1/ 2काले कपड़े पहनकर पीएम की सभा में जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा और संतोष सिंह को धनबाद पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दिन भर थाने में रखने के बाद शुक्रवार की शाम...
काले कपड़े पहनकर पीएम की सभा में जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा और संतोष सिंह को धनबाद पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दिन भर थाने में रखने के बाद शुक्रवार की शाम...
2/ 2काले कपड़े पहनकर पीएम की सभा में जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा और संतोष सिंह को धनबाद पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दिन भर थाने में रखने के बाद शुक्रवार की शाम...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 26 May 2018 02:27 AM
ऐप पर पढ़ें

काले कपड़े पहनकर प्रधानमंत्री की सभा में जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता बैभव सिन्हा और संतोष सिंह को धनबाद पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दिन भर थाने में रखने के बाद शुक्रवार की शाम को बांड भरवाकर सभी को छोड़ दिया गया।

पीएम के आगमन से पूर्व धनबाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह दल-बल के साथ हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। बैभव सिन्हा व संतोष सिंह को हिरासत में ले लिया। उनके बाद दर्जनों समर्थकों को भी हिरासत में लेकर थाने ले आई। इससे पूर्व पुलिस बैभव सिन्हा के धैया स्थित आवास ढूंढने गई लेकिन वह आवास पर नहीं मिले। बाद में पुलिस सूचना पाकर कांग्रेस कार्यालय पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने खिलाया चाय-बिस्कुट

धनबाद थाने में हाजत में रखने को लेकर काग्रेसियों और पुलिस में बकझक भी हुई। बाद में उन्हें हाजत के बाहर चौकी पर बैठाया गया। बीच-बीच में पुलिस उन्हें थाने में रखे वाटर कूलर से पानी भी पिलाती रही। हालांकि समर्थकों से मिले मिनरल वाटर को ही तरजीह दी। शाम के पांच बजे सभी को थाने में बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। घर जाने को लेकर भी पुलिस और कांग्रेस नेताओं में बहस हुई। पुलिस उन्हें अपने साथ घर छोड़ने पर की बात कह रही थी जबकि बैभव सिन्हा और संतोष सिंह खुद से अपनी गाड़ी से घर जाने पर अड़े थे। बाद में पुलिस उनके पीछे- पीछे उन्हें घर तक छोड़ तक आई।

इन्हें लिया गया था हिरासत में

बैभव सिन्हा, संतोष सिंह, अजय पासवान, परितोष सिंह, कुमार राजा, दीपक कुमार, श्वेता सिंह, एहसान खान, हरेंद्र शाही, नन्हे सिंह, विकास दुबे, अजीत महतो, डेविड सिंह, अलोक राज, विकास बर्णवाल,अनुज चौहान, बाबू अंसारी, अशोक बर्णवाल, कमल शर्मा,अशोक मोदक, संतोष दास, रेखा देवी, सीता राणा, अनीता कुमारी, शादाब कमाल, राजेश्वर यादव, रामजी भगत को हिरासत में लिया गया था।

बॉक्स

अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

थाने से छूटने के बाद कांग्रेस नेता बैभव सिन्हा ने कहा कि धनबाद में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आखिर भारत के संविधान के कौन से अनुछेद में लिखा है कि कोई भारत का नागरिक, प्रधानमंत्री से कार्यक्रम में काले रंग का वस्त्र धारण करके नही जा सकता है। आखिर कब तक लोकतंत्र होते हुए भी सरकारें हमें ये बताते रहेंगी की हम क्या खाएं, क्या गाएं और क्या पहनें। ऐसा करना लोकतांत्रिक मूल्यों का स्पष्ट हनन है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें