भाजपा नेता पहले अपने काफिले कम करें: संतोष

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा नेताओं पर तंज कसा कि वे आर्थिक संकट के समय अपने काफिले को कम करने के बजाय प्रेस वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति के बारे में चेतावनी दी थी। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।

भाजपा नेता पहले अपने काफिले कम करें: संतोष

धनबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि तेल बचाने के लिए भाजपा नेताओं को पहले अपने काफिले को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश जिस आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है, उसके बारे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही देश को आगाह किया था कि भारत आर्थिक आपातकाल की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन उस समय भाजपा नेता चुनावी राज्यों में अच्छे दिन का सपना बेचने में व्यस्त थे। अब चुनाव खत्म होते ही खुद प्रधानमंत्री मान रहे हैं कि देश की परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है, व्यापार चौपट है, लेकिन भाजपा नेता जनता की समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय जिले-जिले घूमकर प्रेस वार्ता करने में लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।