बाबा साहेब का अपमान नही सहेगा देश : अनुपमा सिंह
जोड़ापोखर में कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि इनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने गृहमंत्री द्वारा संविधान निर्माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी...

जोड़ापोखर, प्रतिनिधि । जियलगोरा स्थित आवासीय कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह का लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित दरबार में लोगों ने कांग्रेस नेत्री को समस्याओं से अवगत कराया। अनुपमा सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों से बात कर सभी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। गृहमंत्री ने हमारे संविधान निर्माता डॉक्टर साहब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर पूरे देशवासियों का अपमान किया है। गृहमंत्री सदन में माफी मांगे। प्रधान मंत्री उन्हे तत्काल पदमुक्त करें। कहा कि डॉक्टर साहब को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे देश में हर वर्ग के लोग बड़े मान सम्मान से उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार खान, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, संतोष महतो, तारा पाठक, संतोष चौधरी, अशोक राय, क्यूम खान, विजय पासवान, किशोर कुमार, शिव शंकर सिंह, मकसूद आलम, गुड्डू खान, अक्षयवर प्रसाद, सतपाल सिंह ब्रोका, भगवान दास, चिराग सिंह, नयन चक्रवर्ती, सनी सिंह ,एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।