कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा के स्लीपर सेल: राजेश्वर
धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद कांग्रेस बचाओ समिति के बैनर तले कांग्रेस के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय मौन सत्याग्रह कर कांग्रेस के जि

धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद कांग्रेस बचाओ समिति के बैनर तले कांग्रेस के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय मौन सत्याग्रह कर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को पद से हटाने की मांग की। गांधी सेवा सदन में राजेश्वर सिंह यादव की अध्यक्षता में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा के स्लिपर सेल हैं। जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगाए गए। कहा गया कि पार्टी नेताओं को जिलाध्यक्ष ठगने का काम कर रहे है। भाजपा नेताओं से करीबी संबंध हैं। लोकसभा, विधानसभा एवं नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भी जिलाध्यक्ष को पद पर रखना उचित नहीं है।
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की तरफ से डमी कैंडिडेट को समर्थन दिलवा कर भाजपा के पूर्व विधायक को जितवाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पार्टी के जिला संगठन में भी मामा-भांजा, पति-पत्नी, भाई-भतीजावाद करके पदाधिकारी बना दिया है। पार्टी के समर्पित और पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं का नाम हटाकर कांग्रेस की विचारधारा के विपरीत नए-नए लोगों का नाम डाल दिया गया। सत्याग्रह में राजेश्वर सिंह यादव, श्रीराम चौरसिया, हुमायूं रजा, अशोक प्रकाश लाल, अनिल साव, मोइन अंसारी, मनोज सिंह, डीएन यादव, राजीव रंजन चौबे, माला झा, बबलू दास, कामता पासवान, मो अनवर शमीम, रत्नेश यादव, उत्तम मिश्रा, पंकज कुमार चौधरी, जनक लाल, मोहनचंद्र महतो, मनोवर हुसैन, हेमंत कुमार साव, राजकिशोर सिंह, विद्यानंद यादव, अवधेश पासवान, मंतोष कुमार रवानी, संजय चौहान, कुणाल राम, रजनीश यादव व राजेश भुइयां आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


