Congress Celebrates 100 Years of Gandhi s Presidency in Dhanbad महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के शताब्दी वर्ष पर समारोह, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCongress Celebrates 100 Years of Gandhi s Presidency in Dhanbad

महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के शताब्दी वर्ष पर समारोह

धनबाद में जिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बापू के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। राजीव रंजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 27 Dec 2024 02:31 AM
share Share
Follow Us on
महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के शताब्दी वर्ष पर समारोह

धनबाद, विशेष संवाददाता महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सौ वर्ष पूरे होने पर जिला कांग्रेस की ओर से गुरुवार को शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कंबाइंड बिल्डिंग चौराहा के पास बापू के प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसियों का जुटान हुआ। बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की। विशेष अतिथि गो सेवा आयोग के चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद थे। कार्यक्रम की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम गीत तथा माल्यार्पण के साथ हुई और समापन राष्ट्रगान से किया गया। संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी 26 दिसंबर 1924 को कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उनके अध्यक्ष बनने का यह शताब्दी वर्ष है। कांग्रेस की ओर से देशभर में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। बापू की अगुवाई में ही चंपारण आंदोलन, खेडा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, नमक सत्याग्रह सहित अन्य आंदोलन किया गया था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी हत्या कर दी गई लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं।

संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है कि हम उस कांग्रेस के सिपाही हैं, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष महात्मा गाधी भी थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाई। उनकी नीति तथा विचारों को देश ही नहीं पूरी दुनिया याद करती है। बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, मनोज यादव, अशोक सिंह, रविरंजन सिंह, अमीर हाशमी, सीता राणा, श्रीराम चौरसिया, राजेश्वर यादव, योगेंद्र सिंह योगी, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, इरफान खान चौधरी, संजय जायसवाल, दुर्गा दास, कुमार गौरव, बबली दास, बमभोली सिंह, पूर्णेदु सिंह, राजू दास, अख्तर खान, गुड्डू मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।