मेयर चुनाव में भितरघात करनेवाले कांग्रेसियों पर होगी कार्रवाई

Mar 02, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम की हार हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर भितरघात करने वाले नेताओं की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही निष्क्रिय कांग्रेस नेताओं की सूची भी मांगी गई है। रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर भेजने के लिए कहा गया है।

मेयर चुनाव में भितरघात करनेवाले कांग्रेसियों पर होगी कार्रवाई

धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम की हार हुई। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की हार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर भितरघात करनेवाले कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मेयर चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले कांग्रेस नेताओं की सूची मांगी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू ने जिलाध्यक्ष को भेजे गए पत्र में तीन बिंदुओं पर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है, जिसमें नगर निगम चुनाव में सक्रिय रूप से काम करने वाले कांग्रेस नेताओं के नाम, पद और उनका मोबाइल नंबर मांगा गया है।

वहीं चुनाव में पार्टी में रहकर भितरघात करने वाले नेताओं के नाम और पद भी जिलाध्यक्ष से मांगे गए हैं। वहीं पार्टी में रहकर निगम चुनाव में निष्क्रिय रहनेवाले नेताओं की सूची भी भेजनी है। जिलाध्यक्ष से मिली हुई सूची को एआईसीसी को भेजी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।