केंद्र की मोदी सरकार काम करने का अधिकार छीन रही है: खान
लक्ष्मी मैरिज हॉल में बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जन संवाद और एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिला उपाध्यक्ष कयूम खान ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह ग्रामीणों के अधिकार छीनकर ठेकेदारों को दे रही है। मनरेगा में काम न मिलने और रोजगार की कमी के कारण ग्रामीण पलायन कर रहे हैं।

अलकडीहा, प्रतिनिधि। मंगलवार को लक्ष्मी मैरिज हॉल में बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद और एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष कयूम खान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ग्रामीणों और पंचायतों के अधिकार छीनकर ठेकेदारों को दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में काम न मिलने और रोजगार के अभाव के कारण ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। साथ ही एसआईआर के जरिए जबरन नाम काटे जाने का मुद्दा भी उठाया। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षक संतोष राय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष मोदक, शैलेंद्र सिंह और मो. कुर्बान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


