Dhanbad News: कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री को दी अंतिम विदाई
Dhanbad News: धनबाद में कांग्रेस जिला कमेटी ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी राजनीतिक जीवनी पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस जिला कमेटी ने बुधवार को पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को अंतिम विदाही दी। हाउसिंग कॉलोनी के जिला कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। उनके लंबे राजनीतिक जीवन, जनसेवा, सामाजिक समर्पण व कांग्रेस संगठन में अतुलनीय योगदान पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना संपूर्ण जीवन जनता की सेवा, सामाजिक सद्भाव और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने के लिए समर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने कहा कि मन्नान मल्लिक केवल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि धनबाद और झारखंड की राजनीति के सम्मानित और लोकप्रिय जननेता थे। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस ध्वज अर्पित
श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेस की परंपरा के अनुरूप जिलाध्यक्ष ने मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक सभा में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक एके झा, बृजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, दिनेश सिंह डुगुर, मदन महतो, सुरेश चंद्र झा, राशिद रजा अंसारी, मनोज यादव, रणधीर ठाकुर, अनंतनाथ सिंह, माधो सिंह, शमशेर आलम, मुख्तार खान, गोपाल कृष्ण चौधरी, नवीन सिंह, गंगा वाल्मीकि, मधुसूदन सिंह चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता शामिल थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


