हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में समर फैशन शो का आयोजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद के हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में समर कैंप के चौथे दिन बच्चों के लिए रंगारंग फैशन शो आयोजित किया गया। बच्चों ने आकर्षक समर ड्रेस पहनी और गर्मी के मौसम का संदेश दिया। प्राचार्य गीता सिंह समेत अन्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

धनबाद। हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में समर कैंप के चौथे दिन गुरुवार को बच्चों के लिए रंगारंग समर फैशन शो का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक समर ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया। टोपी, सनग्लासेस, छाता एवं रंग-बिरंगे परिधानों के माध्यम से गर्मी के मौसम का संदेश प्रस्तुत किया। बच्चों को गर्मी के मौसम में उपयोग होने वाले फलों एवं वस्तुओं के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। मौके पर प्राचार्य गीता सिंह समेत अन्य मौजूद थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


