Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCoal Workers Union Criticizes Dhanbad MP Dhulu Mahto for Offensive Remarks Against MLA Jaymangal Singh
बेरमो विधायक के खिलाफ सांसद की भाषा अमर्यादित: इंटक

बेरमो विधायक के खिलाफ सांसद की भाषा अमर्यादित: इंटक

संक्षेप: धनबाद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद ढुलू महतो पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह के खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया। मजदूर नेताओं ने सांसद को चेतावनी दी कि उन्हें जनहित के मुद्दों से ध्यान नहीं भटकाना चाहिए और विधायक की लोकप्रियता से डरने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।

Thu, 13 Nov 2025 02:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) ने बुधवार को परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धनबाद सांसद ढुलू महतो पर हमला बोला। कहा गया कि बेरमो विधायक सह इंटक के वरिष्ठ नेता जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह के खिलाफ सांसद ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, यह सर्वथा अनुचित है। जयमंगल सिंह निर्वाचित विधायक हैं। सांसद को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के एके झा, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत यादव, शकील अहमद, रामचंद्र पासवान, शानु सिंह, मनोज सिंह व लगनदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। मजदूर नेताओं ने कहा कि सांसद जयमंगल सिंह और अनुपमा सिंह की लोकप्रियता से डरे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सांसद पहले अपने गिरबां में झांककर देख लें तब विधायक जयमंगल सिंह पर आरोप लगाएं। मजदूर नेताओं ने सांसद पर आउटसोर्सिंग कंपनियों को भयभीत करने का आरोप लगाया। कहा कि स्थिति यह है कि बिना सांसद की अनुमति के कोई आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं चल सकती है। सांसद पहले अपने अंदर झांकें तब विधायक जयमंगल सिंह पर आरोप लगाएं। जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सांसद ने बेरमो विधायक पर गलत बयानबाजी की है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अबतक धनबाद में जनहित का कोई काम नहीं हुआ। मजदूर उपेक्षित हैं। सांसद यदि यह सोचते हैं कि इंटक के लोग उनके बयान से डर जाएंगे तो यह उनका भ्रम है। इंटक और जयमंगल सिंह हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। लोकसभा का चुनाव हारने के बाद भी अनुपमा सिंह धनबाद के लिए काम कर रही हैं। राकोमयू के बैनर तले मजदूरों के बीच सक्रिय हैं।