समिति ने सीआईएसएफ की कार्यशैली पर उठाया सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीसीसीएल के ब्लॉक दो में कोयला चोरी और अधिकारियों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं को लेकर सलाहकार समिति ने प्रेस वार्ता की। ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन और सीआईएसएफ की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए। कहा गया कि चोर दिन के उजाले में कोयला चोरी कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

समिति ने सीआईएसएफ की कार्यशैली पर उठाया सवाल

बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में बढ़ते कोयला चोरी व अधिकारियों पर हो रहे हमले की घटना को लेकर ब्लॉक दो सलाहकार समिति की ओर से मंगलवार को प्रेस वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया गया। क्षेत्रीय ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने 14 नंबर हाजिरी घर के समीप आयोजित प्रेस वार्ता कर प्रबंधन के साथ-साथ सीआईएसएफ की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाया। केंद्रीय यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में कोयला चोर रात में कोयला चोरी करते थे। वर्तमान में इनका मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि दिन के उजाले में प्रबंधन के कोयला खनन स्थल से कोयला उठाने का काम किया जा रहा है।

आए दिन कोयला अधिकारियों व कर्मियों के साथ परियोजना क्षेत्र में कोयला चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की जा रही है। सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ की कार्यशैली संदिग्ध है। मौके पर जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ के उत्तम पांडेय, एटक के तुलसी साव, केआईएमपी के गोपाल चंद्र गोप, नकुल महतो, मुरारी पांडेय, कुलदीप महतो, राम कुमार पांडेय, सौरभ सुमन, सुरेश चौहान, अरशद आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।