यूनियन व सेल प्रबंधन के बीच वार्ता विफल

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

सेल चासनाला कोलियरी में कोयला इस्पात मजदूर पंचायत और प्रबंधन के बीच 11 सूत्री मांगों पर वार्ता विफल हो गई। स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर यूनियन प्रतिनिधियों ने वार्ता का बहिष्कार किया और चक्का जाम की चेतावनी दी। प्रमुख मुद्दों में प्रदूषण रोकना और गांवों का विकास शामिल हैं।

यूनियन व सेल प्रबंधन के बीच वार्ता विफल

सेल चासनाला कोलियरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में मंगलवार को कोयला इस्पात मजदूर पंचायत और प्रबंधन के बीच 11 सूत्री मांगों को लेकर हुई वार्ता विफल हो गई। वार्ता में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के मुद्दे पर टालमटोल होने से नाराज यूनियन प्रतिनिधियों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया और कोलियरी का चक्का जाम करने की चेतावनी दी। यूनियन की मांगों में टासरा रेलवे साइडिंग में प्रदूषण रोकना, सीएसआर फंड से गांवों का विकास, चासनाला अस्पताल के चालक को पांच माह से बैठाए जाने के बाद काम पर वापस लेने और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देना शामिल है। वार्ता में मुख्य महाप्रबंधक टीएस रंजन, महाप्रबंधक एचआर उदय कुमार कुलकर्णी, महाप्रबंधक मो अदनान, प्रबंधक निशिकांत, हरेंद्र एडवा, पीएनबी बारीक मौजूद थे।

यूनियन की ओर से केंद्रीय सचिव बिहारी लाल चौहान, वार्ड 42 पार्षद मुनिलाल राम, भाजपा जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, उचित महतो, विकाश ओझा समेत अन्य शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।