कोयला अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 1.6% की वृद्धि

Mar 08, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

कोयला अधिकारियों के औद्योगिक महंगाई भत्ते (आईडीए) में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह संशोधित दर 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी और कोल इंडिया के बोर्ड स्तर और उससे नीचे के अधिकारियों के लिए 53.4% होगी। सभी अनुषंगी कंपनियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

कोयला अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 1.6% की वृद्धि

कोयला अधिकारियों के औद्योगिक महंगाई भत्ते (आईडीए) में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोल इंडिया के बोर्ड स्तर और उससे नीचे के स्तर के अधिकारियों के लिए संशोधित दर 53.4% ​​औद्योगिक महंगाई भत्ता (आईडीए) का भुगतान 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। कोल इंडिया की ओर से इस संबंध में सभी अनुषंगी कंपनियों को पत्र जारी किया गया है। संयुक्त निदेशक, भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, लोक उद्यम विभाग के निदे्रशानुसार बोर्ड स्तर और उससे नीचे के स्तर के अधिकारियों को देय औद्योगिक महंगाई भत्ता की दरें बताई गई हैं। 2017 के वेतनमान के अनुसार सार्वजनिक उद्यम विभागों के अधिकारियों को देय भत्ते की दरें संशोधित की गई हैं, जो 53.4% ​​कर दी गई हैं।

मालूम हो कि यह महंगाई भत्ता प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी, 14 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर से देय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।