कोयला राज्य मंत्री 11 को बीसीसीएल दौरे पर आएंगे
धनबाद। कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे 11 मई को बीसीसीएल का दौरा करेंगे। वे झरिया पुनर्वास की समीक्षा करेंगे और विभिन्न साइटों का दौरा करेंगे। वे सुबह 11.10 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और ईसीएल के दौरे के बाद शाम को धनबाद पहुंचेंगे। 12 मई को झरिया पुनर्वास का दौरा करेंगे।

धनबाद। कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे 11 मई को बीसीसीएल के दौरे पर आएंगे। झरिया पुनर्वास की समीक्षा करेंगे। साथ ही विभिन्न साइट का दौरा करेंगे। वे 11 मई की सुबह 11.10 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से ईसीएल के दौरे पर जाएंगे। ईसीएल में समीक्षा बैठक के बाद शाम में धनबाद पहुंचेंगे। बीसीसीएल व जेआरडीए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मई को झरिया पुनर्वास से संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दोपहर दो बजे जारंगडीह के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां अधिकारियों के साथ माइन क्लोजर प्रक्रिया की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम में रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


