कोल इंडिया ने औद्योगिक प्रशिक्षु के लिए 125 का किया चयन
कोल इंडिया ने औद्योगिक प्रशिक्षु (सीए/सीएमए) के लिए 125 आवेदकों का चयन किया है। ये उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की मध्यवर्ती परीक्षाओं में पास हुए थे। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए 16 मार्च 2026 को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

औद्योगिक प्रशिक्षु (सीए/सीएमए) के पद के लिए आए आवेदनों में से कोल इंडिया ने 125 का चयन किया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की मध्यवर्ती परीक्षा या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की मध्यवर्ती परीक्षा पास की थी। विज्ञापन संख्या 01/2025/एचआरडी के तहत 15 महीने के प्रशिक्षण के लिए प्रोविजनल चयन किया गया है और उन्हें 16 मार्च 2026 को आवंटित सहायक कंपनी/कोल इंडिया में महाप्रबंधक/एचओडी (एचआरडी) के समक्ष दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है। सहायक कंपनी/कोल इंडिया का आवंटन कोल इंडिया और सहायक कंपनी में उपलब्ध रिक्ति/आवश्यकता के आधार पर किया गया है।
कोल इंडिया/सहायक कंपनी में नियुक्ति प्रत्यक्ष निरीक्षण (डीवी) में सफल घोषित होने पर निर्भर करेगी और नियुक्ति अंतिम पोस्टिंग स्थान पर रिपोर्टिंग की तारीख से शुरू होगी। यदि उम्मीदवार डीवी की तारीख पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहता है तो उसकी उम्मीदवारी बिना किसी पूर्व सूचना के तुरंत रद्द कर दी जाएगी। यदि उम्मीदवार पोस्टिंग के तीन महीने के भीतर निर्धारित पोस्टिंग स्थान पर योगदान करने में विफल रहता है तो उसकी उम्मीदवारी बिना किसी पूर्व सूचना के तुरंत रद्द कर दी जाएगी और प्रतीक्षा सूची में अगले व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


