
बोनस की बैठक में शामिल हो सकते हैं इंटक के प्रतिनिधि
धनबाद में इंटक कोल इंडिया के साथ आईआर बहाल करने की मांग को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यदि कोर्ट का निर्णय इंटक के पक्ष में आता है और कोल इंडिया द्वारा चुनौती नहीं दी जाती है, तो 22...
धनबाद, विशेष संवाददाता वर्षों से कोल इंडिया से डिबार इंटक को 22 सितंबर को दिल्ली में कोल इंडिया की ओर से आयोजित बोनस की बैठक में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इंडियन नेशनल माइंस वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) की ओर से कोलकाता हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई है। फेडेरशन के पक्ष में कोर्ट की ओर से निर्णय दिए जाने की बात इंटक सूत्रों ने कही है। हालांकि कोल इंडिया की ओर से अभी इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इंटक सूत्रों ने बताया फेडरेशन की ओर से कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर कोल इंडिया के साथ आईआर (औद्योगिक संबंध) बहाल करने की मांग की गई थी।
यदि इंटक के पक्ष में हाइकोर्ट के निर्णय को कोल इंडिया की ओर से या इंटक के किसी खेमे की ओर से चुनौती नहीं दी जाती है तो आनेवाले दिनों में इंडियन नेशनल माइंस वर्कर्स फेडरेशन को अन्य बैठक में भी आमंत्रित किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




