Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCoal India Celebrates 50 Years of Growth and Innovation on Foundation Day
कोयला उत्पादन 50 साल में 79 मिलियन टन से 781 मिलियन टन तक पहुंचा

कोयला उत्पादन 50 साल में 79 मिलियन टन से 781 मिलियन टन तक पहुंचा

संक्षेप: कोल इंडिया का स्थापना दिवस एक नवंबर को है। 50 वर्षों में कंपनी ने 79 मिलियन टन से 781 मिलियन टन तक की यात्रा की है। कोल इंडिया वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों में निवेश बढ़ा रहा है और ग्रेफाइट जैसे महत्वपूर्ण...

Sat, 25 Oct 2025 10:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुकेश सिंह कोल इंडिया का स्थापना दिवस एक नवंबर को है। इसकी तैयारी कोल इंडिया के साथ-साथ अनुषंगी कंपनियों में शुरू हो गई है। कोल इंडिया की ओर से स्थापना दिवस को लेकर जारी संदेश में कहा गया है कि गौरवपूर्ण 50 साल में कोल इंडिया ने 79 मिलियन टन से जो यात्रा शुरू की, वह वित्तीय वर्ष 2024-25 में 781 मिलियन टन तक पहुंच गया है। कोल इंडिया स्थापना दिवस पर कोल सेक्टर के विशेषज्ञों ने बताया कि 50 साल किसी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। इन 50 वर्षों में कोल इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

माइनिंग टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता के कारण मैनपावर में कमी आई है और कोयला उत्पादन में वृद्धि हो रही है। कोयला जैसे फॉसिल फ्यूल की आनेवाले समय में पर्यावरण कारणों से महत्ता घटेगी। इसे देखते हुए कोल इंडिया वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों में निवेश बढ़ा रहा है। मसलन सौर ऊर्जा, कोल गैसीफिकेशन एवं क्रिटिकल मिनरल के क्षेत्र में कोल इंडिया की इंट्री हो रही है। कोल इंडिया गैर-कोयला खनिजों की ओर अपने कदम बढ़ा रही है, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। खासकर ग्रेफाइट जैसे खनिजों पर, जो इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरी जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह कदम भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए कंपनी के विविधीकरण की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी खनिज अन्वेषण और विकास को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार जैसी राज्य सरकारों के साथ समझौता ज्ञापन भी कर रही है। कोल इंडिया अब कुछ कोयला क्षेत्र जहां से कोयला ट्रांसपोर्टिंग की सुविधा नहीं है, वहां पावर प्लांट तक चालू करने की योजना बना रही है। इन 50 साल में कोल सेक्टर में जो सबसे बड़ा बदलाव आया, वह है कोयले की कॉमर्शियल माइनिंग। निजी क्षेत्र के लिए कोयला खदानों को खोला गया है। पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और दक्षता में वृद्धि का दावा कर यह पहल हुई है। ... बीसीसीएल के डेढ़ हजार कर्मियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद स्थापना दिवस पर कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के कर्मियों को प्रमोशन का तोहफा मिलेगा। हर साल स्थापना दिवस पर ही कोयला कर्मियों को प्रोन्नति मिलती है। मैनपावर बजट के अनुसार प्रमेाशन की घोषणा होगी। सभी अनुषंगी कंपनियों में कोयला कर्मियों के प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीसीसीएल में भी लगभग डेढ़ हजार कोयला कर्मियों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं।