ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादनिगम की कच्छुआ चाल से मानसून तक नालियों की सफाई मुश्किल

निगम की कच्छुआ चाल से मानसून तक नालियों की सफाई मुश्किल

मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया...

मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया...
1/ 3मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया...
मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया...
2/ 3मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया...
मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया...
3/ 3मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 30 May 2020 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

मानसून आने से पहले नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को नालियों की सफाई का आदेश दिया गया था। 31 मई से पहले सफाई का काम पूरा कर लेना था लेकिन धनबाद नगर निगम में कछुआ की गति से हो रही सफाई को देखकर लग रहा है कि मानसून के आने तक नाली की सफाई पूरी नहीं होगी।

नगर विकास विभाग के आदेश के बाद निगम ने धनबाद अंचल में 40 मजदूर नालियों की सफाई के लिए लगाए हैं। वहीं बाकी के चार अंचल में 20-20 मजदूर काम कर रहे हैं। लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से इतने बड़े इलाके में 20-20 मजदूर से सफाई पूरी नहीं हो सकती है। अगले 48 घंटे में यह काम पूरा होना कहीं से मुमकिन नहीं दिखता है।

शहर के मुख्य नाले की स्थिति सबसे खराब

धनबाद शहर के सबसे मुख्य नाले की स्थिति सबसे खराब है। बरटांड़ से लेकर नया बाजार-मटकुरिया होते हुए यह नाला दामोदर नदी में मिलता है। बरटांड़ पेट्रोल पंप के समीप नाले में कचरा भरा हुआ है। यही स्थिति नया बाजार स्थित मेन नाले का दिखाई दिया। शहर के भिस्तीपाड़ा का मुख्य नाला भी कचरे से भरा पड़ा है।

154 किलोमीटर की नई ड्रेनेज योजना अबतक अटकी

सीवरेज-ड्रेनेज योजना के तहत शहर में 154 किलोमीटर नाले निर्माण की योजना अबतक अधर में अटकी हुई है। योजना के प्रथम चरण में 76.37 वर्ग किमी क्षेत्र में जल निकासी पर कार्य किया जाना है। योजना के तहत 245 करोड़ की लागत से 154 किमी नालियों का निर्माण किया जाएगा। जल निकास इस प्रकार से किया जाएगा कि बरसाती पानी सीधे तालाब तक पहुंचे तथा भूमिगत जल भी रिचार्ज हो सके। वहीं सीवरेज योजना 445 करोड़ की है।

बरसात में इन इलाकों में भर जाता है पानी

- जयप्रकाश नगर

- नया बाजार भट्टा मुहल्ला

- मनईटांड़ टेंपल रोड

- मटकुरिया

- आजाद नगर

- ग्रेवाल कॉलोनी बेकारबांध

- भूईंफोड़ आदर्श नगर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें