Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsClean India Day Celebrated at DAV Model School with Awareness Campaigns
डीएवी मॉडल स्कूल में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान

डीएवी मॉडल स्कूल में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान

संक्षेप:

जोड़ापोखर के डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता सप्ताह, पौंधरोपण, चित्रकला, निबंध लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि...

Sep 25, 2025 05:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह, पौंधरोपण, चित्रकला, निबंध लेखन, सुक्ति लेखन, मंत्रोच्चारण, वाद-विवाद प्रतियोगिता समेत अन्य विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो स्वच्छ भारत का सपना देखा था,उसे हम सब भारतवासियों को पूरा करना है। इसके लिए सबसे पहले स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। ऐसा करना ही देश के प्रति पूजा होगी तथा उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि न हम गंदगी फैलाएंगे और न किसी को गंदगी फैलाने देंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले दिन कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्कूल परिसर को साफ किया। साथ ही बच्चों ने कई तरह के पौधें भी लगाए तथा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।