कल्याणी डायग्नोस्टिक और साधना हॉस्पिटल में जांच
सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने शनिवार को सरायढेला और आठ लेन में अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मशीनों और दस्तावेजों की जांच की। सभी केंद्र नियमों का पालन कर रहे थे, कोई अनियमितता नहीं मिली। यह जांच महिला स्वास्थ्य और भ्रूण संरक्षण के लिए नियमित रूप से की जाती है।

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने शनिवार को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत सरायढेला स्थित कल्याणी डायग्नोस्टिक और आठ लेन स्थित साधना हॉस्पिटल के अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों में मौजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों की स्थिति, उनके रजिस्ट्रेशन, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मशीनें और उनके रिकॉर्ड पीसी एंड पीएनडीटी नियमों के अनुरूप हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी नहीं मिली। जांच टीम में डॉ आलोक राणा और डॉ शम्स तबरेज आलम भी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार यह एक नियमित जांच थी ताकि अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को एपी डायग्नोस्टिक और पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर की भी जांच की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की यह प्रक्रिया समय-समय पर सभी केंद्रों में की जाती है ताकि महिला स्वास्थ्य एवं भ्रूण संरक्षण के नियमों का पालन सुनिश्चित हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


