ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझारखंड इकनॉमिक सर्वे में शामिल होंगी धनबाद की नागरिक सुविधाएं

झारखंड इकनॉमिक सर्वे में शामिल होंगी धनबाद की नागरिक सुविधाएं

धनबाद। झारखंड इकनॉमिक सर्वे 2022-23 को लेकर राज्य सरकार ने धनबाद नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर...

झारखंड इकनॉमिक सर्वे में शामिल होंगी धनबाद की नागरिक सुविधाएं
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 01 Nov 2023 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। झारखंड इकनॉमिक सर्वे 2022-23 को लेकर राज्य सरकार ने धनबाद नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 16 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। इसमें शहर में सड़कों की स्थिति, वाटर सप्लाई सिस्टम, सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम, पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
राजकोषीय अध्यन संस्थान योजना एवं विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा धनबाद नगर निगम को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि शहर की आर्थिक स्थिति में कैसे बदलाव हो रहा है। सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाओं के धरातल पर उतरने की स्थिति का भी आकलन इस रिपोर्ट से किया जाएगा। नगर निगम को लिखा गया है कि अगर आपके द्वारा किसी अन्य क्षेत्र में कुछ उपलब्धि हासिल की गई है तो उसकी भी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। सरकार के उपसचिव विष्णुकांत राय ने यह आदेश दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े