ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाददीपावली पर जगमग रोशनी से नहाया शहर

दीपावली पर जगमग रोशनी से नहाया शहर

दीपावली पर पूरा शहर जगमग रोशनी से नहाया हुआ है। रविवार संध्या को जहां कृत्रिम लाइटिंग से शहर सजेगा, वहीं दीपों से घर आंगन रोशन होंगें। रविवार को...

दीपावली पर जगमग रोशनी से नहाया शहर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 12 Nov 2023 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, कार्यालय संवाददाता
दीपावली पर पूरा शहर जगमग रोशनी से नहाया हुआ है। रविवार संध्या को जहां कृत्रिम लाइटिंग से शहर सजेगा, वहीं दीपों से घर आंगन रोशन होंगें। रविवार को घर-घर मां लक्ष्मी पूजी जाएंगी। समृद्धि को सहेजने के लिए बुद्धि के प्रतीक अग्रदेव भगवान गणेश की भी आराधना की जाएगी। बंगाल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां बांग्ला परंपरा का काफी प्रभाव है। एक ओर लक्ष्मी गणेश की पूजा होगी तो वहीं दूसरी ओर बंगाली समुदाय महाकाली की आराधना में लीन होगा। रविवार को अमावस्या तिथि पर आज आधी रात महाकाली का आह्वान किया जाएगा। काली पूजा के लिए शहर के चिल्ड्रन पार्क, हीरापुर तेलीपाड़ा रोड स्थित दुर्गा मंडप, हीरापुर कोर्ट क्वार्टर स्थित दो देवी स्थलों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है।

अममून दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, लेकिन इस वर्ष तिथि के अनुसार एक दिन बाद 14 नवंबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा व चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी। वहीं 15 को भाई दूज के साथ दीपोत्सव संपन्न हो जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें