ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसीटू ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

सीटू ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

मजदूर किसानों का देशव्यापी सत्याग्रह को लेकर सीटू ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक जाम कर दिया। इसके कारण रणधीर वर्मा चौक पर वाहनों की कतार लग...

सीटू ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 10 Aug 2018 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मजदूर किसानों का देशव्यापी सत्याग्रह को लेकर सीटू ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक जाम कर दिया। इसके कारण रणधीर वर्मा चौक पर वाहनों की कतार लग गई। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर देश में बढ़ते महंगाई, रोजगार के अभाव में युवकों का पलायन साथ ही न्यूनतम मजदूरी और किसानों की दुर्दशा पर रोष व्यक्त कर रहे थे। पुलिस बल के पहुंचने के बाद सड़क जाम को हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 5 सितम्बर को दिल्ली में एक विशाल रैली का आयोजन को लेकर देश भर में सत्यग्रह का आयोजन किया गया है। इसमें गांव-गांव जाकर आम लोगों को सरकर की नाकामी को बताने का काम किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें