मंडल केंदुआडीह में 9.31 टन अवैध कोयला जब्त

Feb 27, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बीसीसीएल प्रबंधन के निर्देश पर सीआईएसएफ जवानों ने बरोरा थाना क्षेत्र के मंडल केंदुआडीह में 9.31 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त कोयला को एएमपी कोलियरी के शताब्दी कोल डंप में जमा किया गया। अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है और कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

मंडल केंदुआडीह में 9.31 टन अवैध कोयला जब्त

बीसीसीएल प्रबंधन के निर्देश पर सीआईएसएफ जवानों ने गुरूवार को बरोरा थाना क्षेत्र के मंडल केंदुआडीह में छापेमारी कर 9.31 टन अवैध कोयला जब्त किया है। जब्त कोयला को जवानों ने एएमपी कोलियरी के शताब्दी कोल डंप में वजन कराकर जमा कर दिया गया है। जवानों के अनुसार मंडल केंदुआडीह गांव के इर्द-गिर्द कई जगहों पर जब्त उक्त अवैध कोयला का ढेर मिला एवं कई जगहों पर बोरी में भरकर रखा हुआ था। आज की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप है। बता दें कि बरोरा थाना क्षेत्र के मंडल केंदुआडीह में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

कोयला तस्कर यहां कोयला खदान के आसपास अवैध मुंहाना खोलकर डंके की चोट पर कोयला चोरी करते हैं, जबकि स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ के सहयोग से यहां कई बार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध मुंहाना को बंद किया है। इस दौरान सैकड़ो टन चोरी का कोयला भी बरामद किया गया है। इसके बावजूद भी यहां अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कार्रवाई के हर दूसरे-तीसरे दिन कोयला तस्कर अपनी दुस्साहस का परिचय देते हुए दोबारा अवैध मुंहाना को खोलकर कोयला चोरी करना शुरू कर देते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।