धनसार में सीआईएसएफ ने किया 40 टन अवैध कोयला जब्त

Apr 07, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झरिया के धनसार-नई दिल्ली मार्ग पर सीआईएसएफ ने कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 40 टन अवैध कोयला जब्त किया, जिसकी कीमत लाखों में है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। जब्त कोयला और मोटरसाइकिल को धनसार थाना पुलिस के हवाले किया गया।

धनसार में सीआईएसएफ ने किया 40 टन अवैध कोयला जब्त

झरिया । झरिया के धनसार-नई दिल्ली ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर सोमवार को सीआईएसएफ की टीम ने कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि धनसार क्षेत्र के नई दिल्ली इलाके में भारी मात्रा में कोयला जमा कर उसे बाहर भेजने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही जवानों ने घेराबंदी की, जिससे कोयला चोरों के बीच हड़कंप मच गया। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने जब्त कोयला और मोटरसाइकिल को धनसार थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।