लोहा तस्करों ने जवानों पर की थी फायरिंग, मोर्चा संभालते ही भागे

Jan 21, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सीआईएसएफ यूनिट भौंरा और पूर्वी झरिया के आंतरिक सुरक्षा बल ने लोहा तस्करों के खिलाफ छापेमारी की। तस्करों ने जवानों पर फायरिंग की, लेकिन जवानों ने उनकी योजना को विफल कर दिया। घटनास्थल से गैस और ऑक्सीजन सिलेंडर सहित लोहा काटने के उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोहा तस्करों ने जवानों पर की थी फायरिंग, मोर्चा संभालते ही भागे

भौंरा/जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ यूनिट भौंरा और पूर्वी झरिया के आंतरिक सुरक्षा बल की छापेमारी के दौरान जवानों पर सोमवार की रात लोहा तस्करों ने फायरिंग की। जवानों ने मोर्चा संभाला और जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की जीतपुर कोलियरी के पीछे टावर का लोहा काट रहे तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इसके बाद तस्कर भाग खड़े हुए। जवानों ने घटनास्थल से छह गैस सिलेंडर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर व लोहा काटने का अन्य उपकरण भी जब्त कर जोड़ापोखर पुलिस को सौंप दिया है। सीआईएसएफ ने अज्ञात लोहा तस्करों के खिलाफ मंगलवार को जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

सीआईएसएफ और आंतरिक सुरक्षा बल के जवानों ने बताया कि सूचना मिली कि रोपवे का एक बड़ा टावर को लोहा तस्करों ने गिरा दिया है। उसे गैस कटर से काटने की तैयारी चल रही है। जवानों के पहुंचते ही लोहा काटने के काम में लगे तस्कर गिरोह के लोग इधर-उधर जंगल में छिप गए। जब जवान उनके करीब पहुंचे तो लोहा तस्करों ने जवानों को डराने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की और गाली-ग्लौज करते हुए बुरे परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला लिया। इसके बाद लोहा तस्कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए जंगलों में भाग खड़े हुए। बाद में सीआईएसएफ के लोगो 112 नंबर पर डायल कर जोड़ापोखर पुलिस को मौके पर बुलाया। अन्य क्षेत्रों में तैनात सीआईएसएफ जवानों को घटना स्थल पर बुला लिया। छापेमारी दल का नेतृत्व सीआईएसएफ भौंरा यूनिट इंस्पेक्टर राजीव सिंह, पूर्वी झरिया क्षेत्र के सुरक्षा के नोडल अधिकारी आर के सिंह के साथ सुरेन्द्र सिंह व दर्जनों जवान व अधिकारी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।