Dhanbad News: 300 कोयला लदे वाहनों के दस्तावेज की जांच
Dhanbad News: धनबाद में सीआईएसएफ ने जीरो कोल लिकेज प्लान के अंतर्गत 300 कोयला लदे वाहनों की जांच की। सभी वाहन वैध पाए गए। अवैध खनन और कोयला तस्करी पर प्रतिबंध लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सीआईएसएफ ने लोगों से अवैध गतिविधियों की रिपोर्ट करने की अपील की।

Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। सीआईएसएफ ने मंगलवार को जीरो कोल लिकेज प्लान के तहत करीब 300 कोयला लदे वाहनों की सघन जांच की। हालांकि जांच में सभी वाहन वैध पाए गए। कोयले के अवैध परिवहन पर रोक के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। सीआईएसएफ ने आमजनों से अपील की कि अवैध खनन, कोयला तस्करी आदि की सूचना दूरभाष संख्या-9341528406 (व्हाटसएप कॉल) पर दें ताकि त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सीआईएसएफ ने बताया कि परिवहन ऐप के माध्यम से वाहनों का डिजिटल सत्यापन किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में वाहन जांच की गई, उनमें बरोरा में 76, गोविंदपुर में 10, सिजुआ में 76, कुसुंडा में 14, बस्ताकोला में 06, लोदना में 15, भौंरा में 41 एवं बी के में 32 वाहनों की जांच की गई।
जारी बयान में सीआईएसएफ ने कहा है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा, कोयला चोरी व अवैध खनन को रोकने के साथ अवैध परिवहन पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के लिए संयुक्त अभियान निरतंर जारी रहेगा। भविष्य में अभियान में और तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


