Dhanbad News: चिरकुंडा में कैच द रेन अभियान का शुभारंभ
Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद ने 'कैच द रेन' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया। विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, और प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं छात्रों को सौंपी जा रही है।

Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा "कैच द रेन" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्री वॉरियर्स कैंपेन का शुभारंभ उत्क्रमित मध्य विद्यालय लायकडीह से शुक्रवार को किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालयों के विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक छात्र-छात्रा द्वारा लगाए गए एक-एक पौधे की जिम्मेदारी स्वयं उन्हें सौंपी गई है, ताकि वे उसकी नियमित देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित कर सकें। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पौधे की अगले तीन महीनों तक नियमित मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग की जाएगी। जिन विद्यार्थियों के पौधे सर्वाधिक स्वस्थ एवं बेहतर तरीके से विकसित होंगे, उन्हें नगर परिषद द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।इस
पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना नहीं, बल्कि बच्चों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, अपनापन और संरक्षण की भावना विकसित करना है। इससे बच्चों द्वारा लगाए गए पौधों के जीवित रहने में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा शहर में हरित आवरण को बढ़ावा मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


