Dhanbad News: महिला से चेन झटप कर भागे उचक्के
Dhanbad News: धनबाद के हीरापुर चिरागोड़ा श्मशान रोड पर एक महिला से उचक्कों ने चेन झपट ली। ललिता ठाकुर ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि दो लोगों ने अचानक पीछे से आकर चेन और लॉकेट लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरापुर चिरागोड़ा श्मशान रोड स्थित जागृति मंदिर में चल रहे प्रवचन सुनने जा रही एक महिला से सोमवार की रात उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली। चेन के साथ लॉकेट भी बदमाश ले गए। भुक्तभोगी महिला ललिता ठाकुर ने मामले की शिकायत धनबाद थाने में की। शिकायत में ललिता ने बताया कि श्मशान रोड में भोला फोन बूथ के सामने अचानक पीछे से दो लड़के आए और झुक कर उनके गले से चेन झपट ली। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन काफी तेज गति से बाइक चला कर दोनों भाग गए। उन्होंने बताया कि लॉकेट डबल लॉक वाला था।
जिसका वजन 10 ग्राम था। चेन थोड़ा पतला था। मामले की जानकारी पाकर धनबाद थाना की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। धनबाद में एक बार फिर से झपट्टामार गिरोह सक्रिय हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


