Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsChildren s Day Celebrated with Enthusiasm on Nehru s Birthday in Mahuda
शिक्षण संस्थानों में मनाया बाल दिवस

शिक्षण संस्थानों में मनाया बाल दिवस

संक्षेप: महुदा में शुक्रवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके अधिकारों और भविष्य में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया।

Fri, 14 Nov 2025 05:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

महुदा। महुदा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा मोड़ में बच्चो के बीच खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने इस विशेष दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और देश के भविष्य में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहा करते थे। प्रधानाध्यापक गौरव कुमार सिंहा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन बच्चों को देश के भविष्य के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता दोहराता है। इस अवसर पर प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागीयों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गौरव कुमार सिंहा,सुनीता सिंहा, पवन महतो, भीम महतो, गुरुपद महतो, दिलीप महतो, सुधाकर गोस्वामी, पलटू रवानी, रिंकू सिंह, दुर्गा दसौंधी, गोविंद महतो, दिलीप विश्कर्मा, सुप्रिया कुमारी, संगीता देवी, खुशबू कुमारी, सुनीता कुमारी, आशा देवी, प्रिया कुमारी आदि मौजूद थीं।