ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबच्चों ने सीखा बिना बर्तन के खाना बनाना

बच्चों ने सीखा बिना बर्तन के खाना बनाना

बरोरा। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड की ओर से डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, डुमरा में तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। 27 से 29 सितंबर तक मार्च पास्ट...

बच्चों ने सीखा बिना बर्तन के खाना बनाना
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 29 Sep 2022 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बरोरा। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड की ओर से डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, डुमरा में तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। 27 से 29 सितंबर तक मार्च पास्ट पिरामिड ड्रिल के अलावा विभिन्न प्रकार के योगासन के बारें में बताया गया। बिना बर्तन का खाना बनाने के लिए बताया गया। मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक राजेंद्र कुमार नापित, सचिव सुरेश कुमार व विशिष्ट अतिथि अभिभावक की ओर से धनेश्वर रवानी के अलावा बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित उपस्थित थे। मुख्य प्रशिक्षक रिक्की कुमार साव थे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर को सफल बनाने में मिथिलेश कुमार व शैलेश रंजन के अलावा प्राचार्य राजेश कुमार सिंह, बच्चन दास, तपेश्वर महथा, संजय सिंह, बबलू नापित, दिनानाथ भंडारी, राजेंद्र रजवार, संजय शर्मा, संतोष महतो, मनीष पांडेय, नीलम पांडे, रीमा प्रसाद, कुमारी लक्ष्मी, खुशबू कुमारी, वर्तिका खंडेलवाल, दिव्या बर्णवाल, चंदा देवी, रुचि रॉय, संजू देवी का योगदान रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें