ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को किया गया निलंबित

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को किया गया निलंबित

धनबाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष अनील कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। महिला , बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया गया है कि धनबाद...

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को किया गया निलंबित
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 29 Jun 2018 02:03 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया गया है कि धनबाद में संचालित सीडबल्यूसी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अपर सचिव सह झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के परियोजना निदेशक राजेश सिंह ने उपायुक्त को पत्र लिखकर इस पर क्रियान्वयन को कहा है।

उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य बाल सरंक्षण संस्था की राज्यस्तरीय अनुश्रवण समिति ने 12 जून 2018 को धनबाद सीडब्ल्यूसी को निरीक्षण किया था। समिति की रिपोर्ट में अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमित्ता व नियमानुसार कार्य नहीं करने की बात सामने आई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें