ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझाड़ फूंक के चक्कर में सांप काटी बच्ची की मौत

झाड़ फूंक के चक्कर में सांप काटी बच्ची की मौत

झाड़ फूंक के चक्कर में सांप काटी अनीता कुमारी (12) नामक बच्ची की मौत हो गयी। नयी कियारी बरवाअड्डा निवासी सर्वेश्वर मुर्मू की पुत्री अनीता कुमारी को शनिवार रात लगभग रात दो बजे सांप ने डंस लिया था।...

झाड़ फूंक  के चक्कर में सांप काटी बच्ची की मौत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 07 Aug 2017 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

झाड़ फूंक के चक्कर में सांप काटी अनीता कुमारी (12) नामक बच्ची की मौत हो गयी। नयी कियारी बरवाअड्डा निवासी सर्वेश्वर मुर्मू की पुत्री अनीता कुमारी को शनिवार रात लगभग रात दो बजे सांप ने डंस लिया था। बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय घरवाले सुबह तक ओझा के आने का इंतजार करते रहे। सुबह जबतक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। पीएमसीएच के इमरजेंसी में बच्ची का इलाज शुरू हुआ और थोड़ी ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर बच्ची का इलाज शुरू नहीं होने के कारण जहर पूरे शरीर में फैल गया और उसकी मौत हो गयी।पीएमसीएच में बच्ची की बड़ी बहन सूरज मुनी ने बताया कि अनीता रात में कमरे से बाहर नकली थी। उसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। अनीता के झाड़ फूंक के लिए घर के लोग रात में ओझा को बुलाने चले गए। अनीता की तबीयत खराब होती जा रही थी। ओझा रात में नहीं आया। सुबह लगभग छह बजे पहुंचा। तबतक अनीता की स्थिति गंभीर हो चुकी थी।सूरज मुनी के अनुसार ओझा ने यह कहते हुए झाड़ फूंक करने से मना कर दिया कि अनीता कुछ बोल नहीं रही है। ओझा के मना करने के बाद घरवाले अनीता को पीएमसीएच लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज शुरू हुआ। थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गयी।गाड़ी के इंतजाम में लगे एक घंटेओझा के मना करने के बाद बच्ची को अस्पताल लाने के लिए गाड़ी के इंतजाम में एक घंटे लग गए। किसी तरह गाड़ी का इंतजाम किया गया। उसके बाद अनीता को पीएमसीएच लाया गया। तबतक काफी देर हो चुकी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें