विधायक चंद्रदेव के अनुज डॉ बुद्धदेव के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम-कल्पना

Feb 19, 2026 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बड़ादहा स्थित विधायक चंद्रदेव महतो के आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम के काफिले का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कई राजनीतिक नेता भी मौजूद थे।

विधायक चंद्रदेव के अनुज डॉ बुद्धदेव के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम-कल्पना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुरूवार को बड़ादहा स्थित विधायक चंद्रदेव महतो के आवास पहुंचे। पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र व विधायक महतो के दिवंगत अनुज डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। विधायक के बड़ादहा स्थित आवास में प्रवेश करते ही सीएम व ¦गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने डॉ बुद्धदेव के तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा शोक जताया। पूर्व विधायक महतो सहित शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक महतो के अलावे मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह, पूर्व विधायक फुलचंद मंडल, भाकपा माले के पोलित ब्युरो सदस्य हलधर महतो, जेएमएम जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, वरीय नेता मन्नु आलम, विधायक के अनुज सुकदेव महतो, झामुमो नेत्री लक्ष्मी मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, देबु महतो, भाकपा माले नेता कार्त्तिक प्रसाद, प्रमुख पिंकी देवी, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, बीडीओ प्रभाषचंद्र दास, सीओ मुरारी नायक, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, बीबीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ0 सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, सीमा देवी, राजेन्द्र किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष हैदरअली, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, मुस्ताक आलम, अविनाश महतो, दिलीप महतो, मुखिया धनंजय महतो, पंसस रोहित महतो, मेघु महतो आदि मौके पर थे। सीएम दिन सवा एक बजे विधायक के बड़ादहा स्थित आवास पहूंचे। करीब बीस मिनट तक रूकने के बाद दिन डेढ़ बजे यहां से रवाना हो गऐ। सीएम का काफिला बड़ादहा पहूंचने से पूर्व जिले के आला अधिकारियों ने हवाइपट्टी स्थित हैलीपैड के पास उनका स्वागत किया।

सीएम का हैलीकेप्टर हवाइपट्टी में उतरते ही विधायक आवास की ओर उमड़ी भीड़

सीएम का हैलीकैप्टर हवाइपट्टी स्थित हैलीपैड पर उतरते ही विभिन्न राजनीतिकदल के कार्यकर्त्ताओं व ग्रामीणों की भीड़ विधायक महतो के आवास की ओर उमड़ पड़ी। सीएम का काफिला हवाइपट्टी-कुसमाटांड़ रोड होते हुए विधायक आवास पहूंचा। काफिले में डीसी आदित्यरंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम, सिविल सर्जन, डीएसपी एके सत्यम,थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों के दो दर्जन से अधिक वाहन शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।