
छठ घाट तैयार, व्रती और श्रद्धालुओं का इंतजार
संक्षेप: कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनिधि।कतरास, प्रतिनि
कतरास, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरा दिन रविवार को छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना पूजा किया एवं प्रसाद ग्रहण कर वितरण किया। दिन भर व्रती निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को सूर्यास्त के बाद गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। कतरास, पचगढ़ी, छाताबाद, भटमुरना सहित आस-पास के क्षेत्रों में छठ पूजा का पावन दृश्य देखने को मिला। घरों से “छठ मइया के जयकारे” और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
नगर निगम और स्थानीय समिति द्वारा घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी ओर कतरास बाजार व पचगढ़ी बाजार समेत सिजुआ के पांडेडीह, सोनारडीह, बाघमारा व हरिणा बाजार में फलों व पूजा सामग्रियों की दुकानों में श्रद्धालुओं की भीड़ खरीददारी को लेकर उमड़ी। पचगढ़ी बाजार में सड़क के दोनों ओर व छाताबाद पुल पर फलों का बाजार सजा रहा। छठव्रती अपने परिवारों के साथ फल व पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। कतरास में सेब 80-100 रुपये किलो, गन्ना 30-40 रुपये पीस, केला का थंब 500-600, सरीफा 200 रुपये, नारियल 40 रुपये, डाब निंबू 35-40 रुपये तक में बिका। बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कतरास थानेदार असित कुमार सिंह सदलबल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जायजा लेते रहे। लोयाबाद मोड़ में फलों का बाजार सजा रहा। यहां श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। वहीं कांग्रेस नेता राजकुमार महतो और असलम मंसूरी के सौजन्य से छठव्रतियों के बीच फल वितरण किया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद डीएसपी नौशाद आलम ने किया। इसके पश्चात डीएसपी नौशाद आलम, थाना प्रभारी पिकू प्रसाद, तथा दोनों कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से व्रतियों के बीच फल वितरित किए। मौके पर जयप्रकाश पांडेय, विजेंद्र पासवान, मनोज मुखिया, राजेंद्र प्रसाद, अनवर मुखिया, मुकेश पासवान, रमेश्वर तुरी एवं डब्लू पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूजा को देखते हुए एक टोटो चालक जीतन गुप्ता उर्फ जितेन्द्र ने कतरास में नि:शुल्क सेवा छठव्रतियों के लिए शुरू की है। टोटो चालक द्वारा पचगढ़ी बाजार में खरीददारी करने वाले ग्राहकों को 5 किमी तक पड़ने वाले उनके घर तक नि:शुल्क पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी काफी सराहना हो रही। यह सेवा 25 अक्टूबर से शुरू की गयी है, जो 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




