चेतन गोयनका धनबाद क्लब के निर्विरोध सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने, अतुल सेक्रेटरी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद क्लब के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में निर्विरोध चुना गया है। चुनाव में उनके खिलाफ दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। इसके अलावा, अतुल डोकानिया निर्विरोध...

चेतन गोयनका धनबाद क्लब के निर्विरोध सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने, अतुल सेक्रेटरी

धनबाद, प्रमुख संवाददाता जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका धनबाद क्लब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए हैं। बुधवार को इनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया और ये निर्विरोध क्लब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए। इनके अलावा अतुल डोकानिया भी धनबाद क्लब के निर्विरोध सेक्रेटरी बन गए। इनके प्रतिद्वंद्वी ने भी अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि धनबाद क्लब चुनाव में 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। मंगलवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए चेतन प्रकाश गोयनका के अलावा दीपक कनोडिया और डॉ ओपी अग्रवाल चुनाव मैदान में थे।

दीपक कनोडिया और डॉ ओपी अग्रवाल ने अपना नाम वापस ले लिया और चेतन गोयनका निर्विरोध क्लब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए। सेक्रेटरी पद पर अतुल डोकानिया और बसंत हेलीवाल ने पर्चा दाखिल किया था। बसंत हेलीवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। इन दो पदों के साथ कार्यकारिणी के पांच पदों के छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें प्रणय चौधरी ने नाम वापस ले लिया और बाकी बचे पांचों कार्यकारिणी सदस्य चुन लिए गए। सिर्फ तीन पदों के लिए 15 को मतदान धनबाद क्लब में अब सिर्फ तीन एकल पद वाइस प्रेसिडेंट, ज्वाइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरर के लिए रविवार 15 जून को मतदान होगा। वाइस प्रेसिडेंट के लिए तीन उम्मीदवार धीरज कुमार सिंह, डॉ राकेश इंदर सिंह और रूपेश कुमार बंसल मैदान में हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए चेतन कुमार तुलस्यान और रवि भुवानिया में मुकाबला होगा। ट्रेजरर के लिए दिवाकर पोद्दार और विशाल कक्कड़ चुनाव लड़ रहे हैं। ये बने कार्यकारिणी के सदस्य आलोक अग्रवाल, कमल चौधरी, पंकज कुमार गोयल, सिद्धांत शाहाबादी और विवेक कुमार अग्रवाल ------------------- क्लब में सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता: चेतन धनबाद क्लब के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता होगी। यहां सदस्यों और उनके अतिथियों को बेहतर माहौल मिलेगा और वे इस क्लब का पूरा आनंद ले सकेंगे। -चेतन प्रकाश गोयनका, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, धनबाद क्लब

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।