Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsChehlum of Hazrat Imam Hussain Celebrated in Dhanbad A Message of Humanity and Brotherhood

नया बाजार रमजान मंजिल में मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का चेहलुम
संक्षेप:
धनबाद में हजरत इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया गया। मौलाना सैयद मोब्बाशीर हुसैन रिजवी ने इंसानियत का पैगाम देने पर जोर दिया। इस्लाम को अमन और भाईचारे का धर्म बताया गया। अंजुमने फैजे हुसैनी ने नोहा और मातम...
Aug 18, 2025 05:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद, वरीय संवाददाता रमज़ान मंजिल नया बाजार के इमाम बारगाह में हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया गया। इस मौके पर जौनपुर से पहुंचे मौलाना सैयद मोब्बाशीर हुसैन रिजवी ने मजलिस को खिताब करते हुए बताया कि इमाम हुसैन ने शहीद होकर दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उन्होंने बताया इस्लाम अमन और भाईचारे का मजहब है। इस मौके पर अंजुमने फैजे हुसैनी के लोगों ने नोहा और मातम करके इमाम हुसैन को नज़राने अकीदत पेश की व दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमने फैज़े हुसैनी के लोग सहित अन्य ने अपना योगदान दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




