राष्ट्र के प्रति समर्पित हों युवा
धनबाद में चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित और सुमित आजाद ने डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से चंद्रशेखर आजाद के जीवन और देश की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की। अतिथियों का स्वागत स्कूली छात्रों और स्काउट गाइड बैंड ने किया।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद व सुमित आजाद ने बुधवार को डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय आर्य समाज में छात्र-छात्राओं से कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पित हों। सुमित आजाद ने बच्चों से देश व चंद्रशेखर आजाद के बारे में कई प्रश्न पूछे। बच्चों ने जवाब दिया, जिसे सुनकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। अमित आजाद ने बताया कि एक 14 वर्ष का छोटा बालक चंद्रशेखर तिवारी से चंद्रशेखर आजाद कैसे बन गया। इससे पहले स्कूली छात्रों और स्काउट गाइड बैंड ने अतिथियों का स्वागत स्वागत किया। आर्य समाज के मंत्री अजय कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया।
मौके पर निरसा आर्य समाज के प्रधान हरि हर आर्य, धनबाद प्राणजीवन एकेडमी के प्राचार्य मिथिलेश लाल कर्ण, अखिलेश सिंह, उपेन्द्र राय समेत उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय व बालिका विभाग के शिक्षक, कर्मी, हेडमास्टर समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


