भाजपा में आवेदन देकर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मेयर पद पर की दावेदारी

Jan 26, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भाजपा में आवेदन देकर मेयर पद की दावेदारी की। उन्होंने कहा कि धनबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने पूर्व में कई विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि धनबाद के विकास के लिए नई सोच और इच्छा शक्ति की जरूरत है।

भाजपा में आवेदन देकर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मेयर पद पर की दावेदारी

धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा नेता सह पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने पार्टी में आवेदन देकर रविवार को मेयर पद की दावेदारी की। मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राजनीति में आज तक जो भी उपलब्धि हासिल की, वह भाजपा के सिपाही के रूप में। भाजपा के प्रति समर्पित रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप मेयर पद का एक कार्यकाल पूरा किया, जो धनबाद के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। एक बार फिर मैदान में धनबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लक्ष्य के साथ हूं। अग्रवाल ने कहा कि धनबाद में झारखंड की पहली आठ लेन सड़क बनी।

हजारों घरों में पानी पहुंचाया। भुईंफोड़ के पास 10 एमएलडी पानी टंकी की योजना शुरू की। 22 हजार महिलाओं को एसएचजी से जोड़ा। सड़क की अनगिनत योजनाएं पूरी कीं। धनबाद में बिरसा मुंडा पार्क में देश का सातवां लेजर फाउंटेन लगा। अब नहीं चल रहा। पिछले कुछ साल चुनाव नहीं होने से स्थिति बदली है। धनबाद के विकास के लिए नए सिरे से काम शुरू करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद जैसे क्षेत्र को डीएमएफटी के रूप में बड़ा वरदान दिया है। धनबाद में काम के लिए पैसे की कमी नहीं है। सिर्फ इच्छा शक्ति और सोच की आवश्यकता है। सफाई, खेलकूद संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी की व्यवस्था, भूमिहीनों को आवास, प्रदूषण रहित धनबाद जैसे मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेंगे। धनबाद के लिए टीसीएस से पूर्व में तैयार किए मोबिलिटी प्लान पर आगे काम करने की इच्छा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिय रंजन, कृष्णा अग्रवाल, अंकेश राज, मिल्टन पार्थसारथी, उचित महतो, विकास पाठक, विनायक गुप्ता, चंद्रशेखर मुन्ना, निर्मल अग्रवाल, संतोष साव, अखिलेश सिंह, राकेश राम, चंद्रशेखर मुन्ना आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;