टाटा सिजुआ में होली मिलन समारोह आयोजित
Mar 02, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
टाटा सिजुआ में आयोजित होली मिलन समारोह में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भाग लिया। समारोह में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ अबीर गुलाल उड़ाए गए। उन्होंने नगर निगम चुनाव में जनादेश स्वीकार करने की बात की और सभी प्रतिनिधियों से बेहतर कार्य करने की अपील की।

टाटा सिजुआ 12 नंबर में आयोजित होली मिलन समारोह में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पहुंचे। उन्होने अपने सांसद प्रतिनिधि सचिन महतो द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ता, ठेका कर्मी व आम लोगों के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाये। नगर निगम चुनाव पर उन्होंने कहा कि जो जनादेश मिला है, उसे वे स्वीकार करते हैं, जो भी प्रतिनिधि चुनकर आए हैं, वे बेहतर कार्य करें। मौके पर पूर्व जिप सदस्य सुभाष रवानी, गिरधारी महतो, सचिन महतो, दीपक महतो, मन्नु महतो, प्रेमचंद महतो, रमेश महतो, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


