
स्नातक की खाली सीटों के लिए आज से खुलेगा पोर्टल
संक्षेप: धनबाद और बोकारो के 35 डिग्री कॉलेजों में खाली सीटों पर नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 27 अक्टूबर तक खुला रहेगा। पहली चयन सूची 29 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक...
धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो के 35 डिग्री कॉलेजों में खाली सीटों पर नामांकन के लिए शुक्रवार से चांसलर पोर्टल खोला जा रहा है। फेज तीन के तहत अंगीभूत, संबद्ध व अल्पसंख्यक कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स व तीन वर्षीय वोकेशनल कोर्स में खाली सीटों पर नामांकन होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए चांसलर पोर्टल 27 अक्तूबर तक खुला रहेगा। पहली चयन सूची 29 अक्तूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलेगी। दूसरी चयन सूची छह नवंबर को जारी होगी। चयनित छात्रों का नामांकन 7 से 11 नवंबर तक होगा। छात्र-छात्राओं को ओरिजनल माइग्रेशन 12 नवंबर तक जमा करना है।
-- -- इन कॉलेजों में सीटें खाली बीबीएम कॉलेज बलियापुर, बीएसके मैथन, बीएसएस महिला कॉलेज, बाघमारा कॉलेज, डीएवी महिला कॉलेज कतरासगढ़, डिग्री कॉलेज झरिया, डिग्री कॉलेज टुंडी, गुरुनानक कॉलेज धनबाद, केएसजीएम कॉलेज निरसा, कतरास कॉलेज, पीएनएम कॉलेज गोमो, आरएसपी कॉलेज झरिया, राजगंज डिग्री कॉलेज, एसएसएलएनटी धनबाद, शमशुल हक मेमोरियल इवनिंग डिग्री कॉलेज, शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज, सिंदरी कॉलेज, तैयब मेमोरियल इवनिंग डिग्री कॉलेज समेत अन्य शामिल हैं। पीके राय कॉलेज में कॉमर्स, फिलॉसफी, राजनीति विज्ञान, जूलॉजी, इंग्लिश, इतिहास, गणित, बीसीए व बीबीए में सीटें भर गई हैं। एसएसएलएनटी में इतिहास व जूलॉजी की सीटें भर गई हैं। इसी तरह कई कॉलेजों में कॉमर्स, जूलॉजी, इंग्लिश समेत अन्य कोर्स की सीटें फुल हो गई हैं। इस कारण बचे हुए विषयों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। -- शहर के इन कॉलेजों में सीटें खाली पीके राय कॉलेज: बंग्ला, बाटनी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, हिन्दी, फिजिक्स, साइकोलॉजी, उर्दू, बीएससी इन बायोटेक, बीएससी इन इनवॉयरमेंटल साइंस। एसएसएलएनटी: बांग्ला, बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिन्दी, होम सांइस, गणित, म्यूजिक, फिलॉसफी, फिजिक्स, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, संस्कृत व उर्दू। गुरुनानक कॉलेज धनबाद : कॉमर्स, हिन्दी, इंग्लिश, साइकोलॉजी व बीबीए। बीएसएस महिला कॉलेज : बांग्ला, बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिन्दी, इतिहास, होम साइंस समेत अन्य विषयों में सीटें खाली हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




