सिंदूर खेला के साथ झरिया में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
झरिया के आमलापाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का समापन धूमधाम से हुआ। भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आने की कामना की। महिलाएं पारंपरिक सिंदूर खेला में शामिल हुईं और फिर झरिया तालाब पर विसर्जन के लिए नाचते-गाते गईं।

झरिया के आमलापाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का समापन शनिवार को कलश और प्रतिमा विसर्जन के साथ धूमधाम से हुआ। भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। विदाई से पहले महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला में भाग लिया, जहां एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद महिला श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में ढाक की थाप और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते झरिया तालाब पहुंचीं। पुजारी मनीष बनर्जी और तपन चक्रवर्ती ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कोलाबऊ का विसर्जन संपन्न कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


