चैती दुर्गा महोत्सव पर नवपत्रिका का विसर्जन
कतरासगढ़ राजबाड़ी रोड में चैती दुर्गापूजा महोत्सव के अवसर पर नवपत्रिका का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों लोग मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के सैंथिया से आए ढाक नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बढ़ाया। भंडारे का आयोजन भी किया गया।

कतरासगढ़ राजबाड़ी रोड में चैती दुर्गापूजा महोत्सव के अवसर पर शनिवार को गाजे-बाजे और ढाक-ढोल के साथ नवपत्रिका का विसर्जन किया गया। सिंदूर खेल के बाद राजबाड़ी परिसर से शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मैराकुल्ही, गांधी चौक और कतरास बाजार हटिया स्थित राजा तालाब घाट पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। पश्चिम बंगाल के सैंथिया से आए ढाक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राजा तालाब घाट पर मुख्य आचार्य गौतम चक्रवर्ती व अन्य पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ नवपत्रिका का विसर्जन कराया।
इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेलते हुए मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष बिरेन दा, गणेश मोदक, समीर चक्रवर्ती, राखोहरि पटवा, अरबिंद सिन्हा, श्रीकांत चटर्जी, पंकज सोनार, रिंटू बनर्जी, सच्चिदानंद उपाध्याय, चंदन दा, आशीष चटर्जी, राजू दे, विष्णु अग्रवाल, तपन घोषाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


