जीजीपीएस में टैगोर जयंती व मातृ दिवस की धूम
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती और मातृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। छात्रों ने टैगोर की रचनाओं पर गीत, नृत्य और काव्य-पाठ प्रस्तुत किए। मातृ दिवस पर छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। प्राचार्य ने टैगोर के विचारों की महत्ता पर जोर दिया।

धनबाद। गुरुगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती व मातृ दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर एवं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने टैगोर की रचनाओं पर आधारित गीत, नृत्य एवं काव्य-पाठ पेश किए। मातृ दिवस पर छात्रों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त कर भाषण, कविता तथा नाट्य प्रस्तुति दी। कई छात्रों ने धन्यवाद स्वरूप कार्ड व उपहार भी भेंट किए। प्राचार्य सुदीप ठाकुर ने कहा कि गुरुदेव टैगोर के विचार हमें मानवता, शिक्षा एवं संस्कृति के महत्व को समझाते हैं।
ये भी पढ़ें:रविंद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती मनायी गयी
ये भी पढ़ें:जयंती पर याद किए गए गुरु रविंद्रनाथ
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


